BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP Weather: एमपी के इन शहरों में हो सकती है मूसलाधार बारिश, यह शहर रहे सबसे ठंडे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 16, 2021

MP Weather: एमपी के इन शहरों में हो सकती है मूसलाधार बारिश, यह शहर रहे सबसे ठंडे

 

भोपाल: देशभर में मौसम ने करवट ले ली है. कई राज्यों में हल्की तो कहीं अधिक ठंड पड़ना शुरू हो गई है. मध्य प्रदेश (MP Weather) में भी इसका साफ असर देखने को मिल रहा है. एमपी में बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के कारण हवा का रुख बदल गया है. जिसकी वजह से ठंड बनी हुई है. इसके साथ ही राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग ने राजधानी (Rain in MP) समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है.

आपको बता दें कि सोमवार को देश के मैदानी इलाकों वाले 16 ठंडे शहरों में मध्य प्रदेश के नौगांव, ग्वालियर और रायसेन भी शामिल रहे. मौसम विभाग की मानें तो इन शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से कम रहा. इसके साथ ही राजधानी भोपाल में रात का तापमान लगातार सामान्य से कम बना हुआ है. बीते 24 घंटे में तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई.

इंदौर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. जबलपुर में भी हल्की धूंध बनी रहने के आसार है. 


No comments:

Post a Comment